Wednesday, 8 February 2017

सुभाष एक उद्घोष

सुभाष जो है क्रांति
सुभाष एक वीरव्रत
सुभाष जिसका दृढ़ निश्चय
सुभाष एक रिपुमर्दन

सुभाष कोई प्यासा
सुभाष एक जुनून
सुभाष जिसका तीक्ष्ण तर्क
सुभाष एक विद्रोह

सुभाष जो है तूफान
सुभाष कोई निडर
सुभाष जिसका प्रचंड तेज
सुभाष एक आक्रमण

सुभाष जो था उम्मीद
सुभाष एक संगठक
सुभाष जिसका अनंत अभियान
सुभाष एक कूटनीतिज्ञ

सुभाष एक पदचिह्न
सुभाष एक राष्ट्रप्रेम
सुभाष जिसकी तीव्र उत्कंठा
सुभाष एक भूमिपुत्र


No comments:

Post a Comment